सिद्धार्थनगर: प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना-2.0 के तहत लाभार्थियों को मिली सौगात, मुख्यमंत्री ने वर्चुअली हस्तांतरित की धनराशि

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार से प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना-2.0 के तहत एक भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार से प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना-2.0 के तहत एक भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर के 2 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 2000 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे डीबीटी  के माध्यम से हस्तांतरित की।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का सजीव  प्रसारण सिद्धार्थनगर में भी देखा गया। इस दौरान कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही और विधान परिषद सदस्य  ध्रुव कुमार त्रिपाठी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों लाभार्थियों ने इस डिजिटल हस्तांतरण प्रक्रिया को बड़े उत्साह के साथ देखा।

विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गरीब और बेघर परिवारों का ‘पक्का घर’ का सपना साकार हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी की लहर देखी गई। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग और योजना के पात्र लाभार्थी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.