परतावल में बिना अनुमति फ्री फायर गेमिंग टूर्नामेंट पर बड़ी कार्रवाई: मैरिज हॉल सील, दो आयोजक हिरासत में

महराजगंज

महराजगंज जनपद के परतावल क्षेत्र में बिना किसी वैध अनुमति के आयोजित किए जा रहे ‘फ्री फायर’ गेमिंग टूर्नामेंट पर पुलिस और प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के परतावल क्षेत्र में बिना किसी वैध अनुमति के आयोजित किए जा रहे ‘फ्री फायर’ गेमिंग टूर्नामेंट पर पुलिस और प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। परतावल चौराहे के पास स्थित एक मैरिज हॉल में चल रहे इस अवैध आयोजन पर छापेमारी कर प्रशासन ने हॉल को सील कर दिया है और दो आयोजकों को हिरासत में लिया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई छापेमारी

यह कार्रवाई श्यामदेउरवा पुलिस को मिली सटीक सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि मैरिज हॉल में सैकड़ों युवक एकत्र हैं और वहां बड़े स्तर पर ऑनलाइन गेमिंग टूर्नामेंट चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार प्रद्युम्न सिंह एवं थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारा।

एंट्री फीस के नाम पर वसूली और नियमों की अनदेखी

जांच के दौरान पाया गया कि आयोजक प्रति टीम 399 रुपये की एंट्री फीस वसूल रहे थे। मौके पर सैकड़ों की संख्या में युवा मौजूद थे, लेकिन इतने बड़े आयोजन के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। अनुमति न होने की पुष्टि होते ही टीम ने तत्काल मैरिज हॉल को सील कर दिया।

विधिक कार्रवाई जारी

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों आयोजकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान चौकी प्रभारी अमित सिंह, एसआई अंकित चौरसिया, अखिलेश यादव सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.