सिद्धार्थनगर: क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ ने की सर्किल की समीक्षा बैठक, लंबित विवेचनाओं और साइबर अपराध पर कड़े निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के क्षेत्राधिकारी सर्किल शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने रविवार को सर्किल के समस्त थाना प्रभारियों और साइबर हेल्प डेस्क प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के क्षेत्राधिकारी सर्किल शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने रविवार को सर्किल के समस्त थाना प्रभारियों और साइबर हेल्प डेस्क प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान लंबित विवेचनाओं, वांछित अपराधियों की धरपकड़ और NCRP पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की गई।

क्षेत्राधिकारी ने पुराने मामलों और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के संबंध में कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विवेचनाओं का निस्तारण साक्ष्यों के आधार पर समय सीमा के भीतर होना चाहिए। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु पैदल गश्त बढ़ाने और अपराधियों के विरुद्ध गुंडा अधिनियम व गैंगस्टर अधिनियम के तहत कठोर निरोधात्मक कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।

साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए सीओ मयंक द्विवेदी ने साइबर हेल्प डेस्क को सक्रिय रहने और MULE अकाउंट व POS (प्वाइंट ऑफ सेल) की गहन जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग का मुख्य लक्ष्य जनता की शिकायतों का प्रभावी समाधान और अपराध मुक्त वातावरण सुनिश्चित करना है। बैठक में सर्किल के सभी थानों के प्रभारी एवं संबंधित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.