सिद्धार्थनगर: महिला थाने की पहल से संवर गए 6 उजड़ते परिवार, पुलिस ने काउंसलिंग कर जोड़ों को किया विदा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर सरकार के ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत सिद्धार्थनगर पुलिस ने एक बार फिर मानवीय चेहरा पेश किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर सरकार के ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत सिद्धार्थनगर पुलिस ने एक बार फिर मानवीय चेहरा पेश किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के कुशल नेतृत्व में रविवार को महिला थाना परिसर में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र पर प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय और उनकी टीम ने अनूठी सफलता हासिल की। टीम ने घरेलू विवाद के कारण अलग रह रहे 06 जोड़ों के बीच के मनमुटाव और कड़वाहट को दूर कर उन्हें पुनः एक साथ रहने के लिए राजी किया।

काउंसलिंग के बाद शमीना खातून, शांति, अक्लीमुन्निशा, अंशु, रोशनी और अनीता ने अपने-अपने पतियों के साथ नई शुरुआत करने का संकल्प लिया। बिखरते परिवारों को बचाने में मुख्य आरक्षी रीना रावत, प्रियंबदा सिंह, शिवानी सिंह और प्रगति राय का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय ने विदा हो रहे जोड़ों को आपसी सामंजस्य और प्रेम के साथ रहने की सीख दी। पुलिस की इस संवेदनशील पहल की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति केंद्र का उद्देश्य केवल कानूनी कार्रवाई करना नहीं, बल्कि परिवारों को टूटने से बचाना भी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.