डिबाई: अग्रवाल नवयुवा संगठन ने आयोजित की पेंटिंग प्रतियोगिता, नन्हे कलाकारों ने बिखेरे कल्पना के रंग

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अग्रवाल नवयुवा संगठन डिबाई के तत्वावधान में पथवारी देवालय परिसर में एक भव्य पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अग्रवाल नवयुवा संगठन डिबाई के तत्वावधान में पथवारी देवालय परिसर में एक भव्य पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अग्रवाल समाज के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल अध्यक्ष संजू गर्ग और उनकी टीम द्वारा किया गया।

 

प्रतियोगिता में बच्चों की कलाकृतियों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल की सदस्य संजू गर्ग, दिव्या अग्रवाल और शिवानी सिंघल ने किया। विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता बच्चों को डिबाई नगर पालिका चेयरमैन अरुण कुमार सिंघल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर संगठन के सचिन सिंघल, दुष्यंत सिंघल, भगवती मित्तल, अंकित सिंघल और रजित सिंघल सहित भारी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना और समाज में सांस्कृतिक एकजुटता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना की गई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.