सिद्धार्थनगर: कपिलवस्तु पुलिस ने ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ के जरिए महिलाओं को किया सशक्त, साइबर अपराधों के प्रति दी चेतावनी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के सरकार के ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के तहत रविवार को थाना कपिलवस्तु क्षेत्र के श्रीबेलवा में एक महत्वपूर्ण ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ एवं साइबर जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के सरकार के ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के तहत रविवार को थाना कपिलवस्तु क्षेत्र के श्रीबेलवा में एक महत्वपूर्ण ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ एवं साइबर जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने किया।

चौपाल के माध्यम से उन महिलाओं और बालिकाओं तक पहुँच बनाई गई, जो अपनी समस्याओं को लेकर थाने तक नहीं आ पाती हैं। प्रभारी निरीक्षक ने उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वुमेन पावर लाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), और 112 (पुलिस हेल्पलाइन) की विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान मिशन शक्ति 5.0 के स्टीकर भी चस्पा किए गए और नए कानूनों के बारे में जागरूक किया गया। सम्मेलन में मौजूद बहू-बेटियों से उनकी समस्याओं के बारे में भी संवाद किया गया। पुलिस ने अपील की कि किसी भी प्रकार के अपराध या साइबर ठगी की स्थिति में बिना डरे तत्काल पुलिस सहायता लें। इस अवसर पर भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और बालिकाएं उपस्थित रहीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.