राजघाट: मौनी अमावस्या पर आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल राजघाट में रविवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल राजघाट में रविवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कड़ाके की ठंड के बावजूद तड़के से ही बांके बिहारी घाट, दुर्गा देवी घाट और पक्के घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। ‘हर-हर गंगे’ के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया।

 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन गंगा जल में देवताओं का वास होता है, जिससे स्नान का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। श्रद्धालुओं ने स्नान के पश्चात तट पर ब्राह्मणों से अपनी ‘मौनी’ खुलवाई और सामर्थ्य अनुसार दान-दक्षिणा दी।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नरोरा थाना प्रभारी गंगा प्रसाद आर्य के नेतृत्व में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। हाथरस, अलीगढ़ और सासनी जैसे विभिन्न जनपदों से आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा।

 

Voice Of News 24