राजघाट: मौनी अमावस्या पर सीताराम बाबा आश्रम में उमड़े श्रद्धालु, रामनगरिया का लिया आनंद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र स्थित तीर्थ स्थल राजघाट के सीताराम बाबा आश्रम में मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर आध्यात्मिक उत्साह देखने को मिला। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र स्थित तीर्थ स्थल राजघाट के सीताराम बाबा आश्रम में मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर आध्यात्मिक उत्साह देखने को मिला। आश्रम में पिछले एक माह से चल रहे अखंड श्री रामचरितमानस पाठ में शामिल होने के लिए विभिन्न जनपदों से भारी संख्या में भक्त पहुंचे। श्रद्धालुओं ने सीताराम बाबा की समाधि पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और भव्य रामनगरिया का आनंद लिया।

इस अवसर पर वृंदावन के ब्रह्मांड घाट से आए महाराज रामशरण दास ने रामचरितमानस पाठ का श्रवण किया और भक्तों से भेंट की। उल्लेखनीय है कि यह 41वीं रामनगरिया है, जो अपनी धार्मिक परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। इस दौरान डिबाई, बहजोई, अलीगढ़ और हाथरस जैसे जिलों से आए भक्तों ने भक्ति रस का आनंद लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से साध्वी दया दास महाराज, मोनू शर्मा, परली बाबा, और पवन प्रधान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। आश्रम प्रबंधन के अनुसार, इस अनुष्ठान का समापन 3 फरवरी को एक विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.