बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई तहसील क्षेत्र स्थित बेलोन गांव के निवासी प्रियकांत सागर ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई तहसील क्षेत्र स्थित बेलोन गांव के निवासी प्रियकांत सागर ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है। उनके इस गौरवशाली चयन से क्षेत्र में हर्ष की लहर है और युवाओं के लिए वे प्रेरणास्रोत बन गए हैं।
रविवार को ट्रेनिंग पर रवाना होने से पहले प्रियकांत का गांव में भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने प्रसिद्ध माँ सर्व मंगला बेला भवानी मंदिर में मत्था टेककर जीत का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात, ढोल-नगाड़ों और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों के साथ ग्रामीणों ने उन्हें बैंड-बाजे के साथ गांव के स्टैंड तक विदा किया। इस दौरान गोवर्धन, ऐदल सिंह, हेमेंद्र सिंह और कपिल वाष्णेय सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया।
प्रियकांत के पिता रमेश चंद्र सागर ने बताया कि उनका बेटा अब देहरादून स्थित ट्रेनिंग सेंटर में अपनी सेवा शुरू करेगा। ग्रामीणों का कहना है कि प्रियकांत की इस सफलता ने साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत से बड़े से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है। परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
दिल्ली में गूंजा बुलंदशहर का नाम: ‘जूनियर हेलमेट मैन’ जय भगवान सिंह अंतरराष्ट्रीय टैलेंट शो में सम्मानितhttps://t.co/20zMrpFMbp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 18, 2026























