हिम्मतगढ़ी: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया शिव मंदिर का सातवां स्थापना दिवस, उमड़ा जनसैलाब

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक स्थित ग्राम हिम्मतगढ़ी में रविवार, 18 जनवरी को भोले बाबा के मंदिर का सातवां जन्मोत्सव (स्थापना दिवस) अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक स्थित ग्राम हिम्मतगढ़ी में रविवार, 18 जनवरी को भोले बाबा के मंदिर का सातवां जन्मोत्सव (स्थापना दिवस) अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर समूचा गांव शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और धार्मिक अनुष्ठानों में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत हवन-पूजन के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गांव के बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। हवन की पूर्णाहूर्ति के पश्चात मंदिर परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पूड़ी-सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया।

ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर की स्थापना के बाद से ही हर वर्ष इस दिन को उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस आयोजन में न केवल हिम्मतगढ़ी बल्कि आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस धार्मिक आयोजन ने गांव में आपसी भाईचारे, एकता और सहयोग की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया है। देर शाम तक मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.