सिद्धार्थनगर: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चोरी की लाइसेंसी रिवाल्वर मामले में था फरार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जनपदीय एसओजी और थाना इटवा पुलिस की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के जनपदीय एसओजी और थाना इटवा पुलिस की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करीब चार माह पहले सहदेईया गांव में हुई सनसनीखेज चोरी और लाइसेंसी रिवाल्वर लूट के मामले में वांछित 25,000 रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

छत के रास्ते घुसकर की थी चोरी

मामला 9 अगस्त 2025 की रात का है, जब राहुल कुमार पाठक के घर में अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते घुसकर आलमारी और बक्से का ताला तोड़ दिया था। चोरों ने वहां से एक लाइसेंसी रिवाल्वर, 06 कारतूस, दो मोबाइल और नकदी चोरी कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में पूर्व में एक अभियुक्त शिवराम यादव को गिरफ्तार किया था, लेकिन उसका साथी रामअवतार कन्नौजिया उर्फ ललई पिछले चार महीनों से फरार चल रहा था।

घेराबंदी कर दबोचा गया अपराधी

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, मुखबिर की सूचना पर इटवा-बांसी मार्ग पर खरदेवरी भट्टे के पास से रामअवतार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पूछताछ में कबूला जुर्म

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी शिवराम के साथ मिलकर चोरी की थी। रिवाल्वर और नकदी शिवराम ने रख ली थी, जबकि मोबाइल और कुछ पैसे रामअवतार के हिस्से में आए थे। वह बरामद मोबाइल को बेचने के फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहा था, तभी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। इस सफल गिरफ्तारी में एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी और इटवा प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह की टीम का विशेष योगदान रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.