महराजगंज

महराजगंज जनपद सदर तहसील क्षेत्र के बागापार चौराहे पर अधिवक्ता भवन के ठीक बगल में लगा सार्वजनिक इंडिया मार्का हैंडपंप पिछले कई सालों से पूरी तरह खराब पड़ा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद सदर तहसील क्षेत्र के बागापार चौराहे पर अधिवक्ता भवन के ठीक बगल में लगा सार्वजनिक इंडिया मार्का हैंडपंप पिछले कई सालों से पूरी तरह खराब पड़ा है। मरम्मत न होने के कारण यह हैंडपंप लंबे समय से शोपीस बना हुआ है, जिससे स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और कस्बे के लोगों को पीने के साफ पानी के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पेयजल की समस्या से बढ़ी परेशानी
चौराहे पर आने वाले लोगों और आसपास के दुकानदारों को प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। गर्मी और उमस के दिनों में पानी की यह समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।
जिम्मेदारों से मरम्मत की पुरजोर मांग
स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों का कहना है कि इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन आज तक इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया है। ग्रामीणों व दुकानदारों ने जिला प्रशासन से तत्काल प्रभाव से इस खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत कराने या इसके स्थान पर नया बोरिंग कराने की जोरदार मांग की है, ताकि लोगों को पेयजल की सुविधा मिल सके।
गया में दरोगा के बेटों पर गोली चलाने वाले दो आरोपी ‘हाफ एनकाउंटर’ में घायल, पुलिस पर की थी फायरिंग
https://t.co/NPWr5whzEA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 23, 2026













