घुघली में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे की तेज आवाज से गिरा दुकान का सेल्फ: हजारों का नुकसान, बाल-बाल बचे लोग

महराजगंज

महराजगंज कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे की अत्यधिक तेज आवाज और उससे उत्पन्न भारी कंपन के कारण एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे की अत्यधिक तेज आवाज और उससे उत्पन्न भारी कंपन के कारण एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। मुख्य बाजार में स्थित एक जूता-चप्पल की दुकान का शीशे का सेल्फ रैक तेज कंपन के झटके से अचानक भरभरा कर नीचे गिर गया। इस घटना में दुकान में रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे व्यापारी को हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

गनीमत रही कि नहीं हुई जनहानि

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त दुकान के भीतर या आसपास कोई ग्राहक मौजूद नहीं था। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। डीजे के भारी बेस और ध्वनि के कंपन से आसपास की अन्य दुकानों में भी कंपन महसूस किया गया, जिससे दुकानदारों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

व्यापारियों में डीजे के बेकाबू शोर को लेकर रोष

घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों में भारी नाराजगी देखने को मिली। व्यापारियों का कहना है कि जुलूसों और आयोजनों के दौरान डीजे संचालकों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर अत्यधिक तेज आवाज में गाने बजाए जाते हैं, जिससे न केवल आम जनता को परेशानी होती है बल्कि इस तरह की संपत्ति के नुकसान की आशंका भी बनी रहती है। व्यापारियों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त दिशानिर्देश लागू करने की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.