जौनपुर

जौनपुर नगर के व्यस्त सेंट थॉमस चौराहे पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार फार्च्यूनर और सड़क किनारे खड़ी मैजिक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर नगर के व्यस्त सेंट थॉमस चौराहे पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार फार्च्यूनर और सड़क किनारे खड़ी मैजिक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन टक्कर के तुरंत बाद फार्च्यूनर चालक मौके से फरार हो गया।
ट्रेलर से बचने के चक्कर में हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फार्च्यूनर गाड़ी एक तेज रफ्तार ट्रेलर से बचने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे अनियंत्रित फार्च्यूनर सीधे सड़क किनारे खड़ी मैजिक से जा टकराई। ‘A.1 मिनरल वाटर’ के नाम से संचालित यह मैजिक वाहन घर-घर पानी पहुंचाने का काम करता है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और उनके अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा।
चौराहे पर जुटी भीड़
दिनदहाड़े हुए इस हादसे के बाद सेंट थॉमस चौराहे पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
गया में दरोगा के बेटों पर गोली चलाने वाले दो आरोपी ‘हाफ एनकाउंटर’ में घायल, पुलिस पर की थी फायरिंग
https://t.co/NPWr5whzEA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 23, 2026













