शिकारपुर: ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में मना बसपा प्रमुख मायावती का 70वाँ जन्मदिन; 2027 में सत्ता वापसी का लिया संकल्प

शिकारपुर

बुलंदशहर जनपद के बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 70वाँ जन्म दिवस गुरुवार को शिकारपुर में अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

बुलंदशहर जनपद के बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 70वाँ जन्म दिवस गुरुवार को शिकारपुर में अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय ओमकार धर्मशाला (चैनपुरा) में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में विभिन्न समाज के लोगों और बसपा कार्यकर्ताओं का भारी सैलाब उमड़ा।

जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जन्मदिन

बसपा कार्यकर्ताओं ने मायावती के जन्मदिन को ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनाते हुए केक काटा और एक-दूसरे का मुँह मीठा कराया। इस दौरान वक्ताओं ने मायावती के मुख्यमंत्रित्व काल के शासन और अनुशासन को याद किया। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में मायावती को पुनः उत्तर प्रदेश की सत्ता सौंपनी है।

बसपा की नीतियों का हुआ प्रचार

कार्यक्रम के दौरान बहुजन समाज पार्टी की ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित जनसमूह ने संकल्प लिया कि वे गाँव-गाँव जाकर पार्टी की विचारधारा और पूर्व सरकार की उपलब्धियों को आम जनमानस तक पहुँचाएंगे।

इस अवसर पर इदरीश गाजी, विचित्र कुमार, प्रेमपाल सिंह, अर्जुन सिंह और साहिल कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमोद कुमार, एडवोकेट नीरज कुमार, मलखान सिंह, आकाश कुमार, अमरपाल सिंह, आनंद कुमार, विक्की सिंह, विनय, रविंद्र, हरिंदर और लोकेश
साथ ही हरि गोपाल, कालीचरण, सुमित, दीपक, करण जाटव, डॉ. सुदेश, सभासद सोनू, सभासद राकेश और कल्लन खान सहित अनेक स्थानीय नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने मायावती के दीर्घायु होने की कामना की।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.