बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के सशस्त्र सेना वेटरन्स डे के अवसर पर जिलाधिकारी आवास पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सशस्त्र सेना वेटरन्स डे के अवसर पर जिलाधिकारी आवास पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्रुति ने राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा और बलिदान के लिए पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में 1971 के युद्ध के वीर योद्धाओं, वीरता पुरस्कार विजेताओं और 10 वीर नारियों सहित लगभग 35 पदक विजेताओं को माला, शॉल, स्मृति चिन्ह और प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सैनिकों का बलिदान राष्ट्र की धरोहर
जिलाधिकारी इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए हमारे सैनिकों ने जो साहस और समर्पण दिखाया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, “वीर सैनिकों के बलिदान की बदौलत ही हम सुरक्षित हैं। उनके और उनके परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करना हमारा परम कर्तव्य है।”
क्यों मनाया जाता है वेटरन्स डे?
समारोह में बताया गया कि वर्ष 2016 से प्रतिवर्ष 14 जनवरी को वेटरन्स डे मनाया जाता है। यह दिन भारत के पहले सेना प्रमुख फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा की सेवानिवृत्ति (1953) के प्रतीक के रूप में उनके सम्मान में समर्पित है। इस गौरवमयी अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (नौसेना) अनिल कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 15 जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/MxO8wtSGc2
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 15, 2026























