लखनऊ: मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मची अफरा-तफरी, सीलिंग लाइट से धुआं निकलने के बाद कार्यक्रम रद्द

लखनऊ

राजधानी लखनऊ में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट जैसी स्थिति पैदा हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

राजधानी लखनऊ में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट जैसी स्थिति पैदा हो गई। जिस कमरे में मायावती मीडिया को संबोधित कर रही थीं, वहां लगी सीलिंग लाइट से अचानक धुआं निकलने लगा।

बीच में ही रोकनी पड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस

धुआं निकलता देख कमरे में मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पार्टी पदाधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। सुरक्षा की दृष्टि से आनन-फानन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को बीच में ही रद्द करना पड़ा। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत घेरा बनाकर पूर्व मुख्यमंत्री को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बिजली की फिटिंग या सीलिंग लाइट में शॉर्ट सर्किट की वजह से यह धुआं उठा था। गनीमत रही कि समय रहते इसे देख लिया गया और कोई बड़ी आग नहीं भड़की। इस घटना के बाद वहां मौजूद मीडियाकर्मियों और समर्थकों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

जांच के आदेश

हाई-प्रोफाइल सुरक्षा क्षेत्र और पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर इस तरह की लापरवाही को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। माना जा रहा है कि संबंधित विभाग और सुरक्षा एजेंसियां इस तकनीकी खराबी की विस्तृत जांच करेंगी।

Voice Of News 24