बुलंदशहर:ग्राम चहला में मिज़िल्स-रूबेला पर प्रहार,स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर जाकर बच्चों को बनाया ‘सुरक्षा कवच’ का हिस्सा

दानपुर (बुलंदशहर)

सेहत मिशन और फुल कवरेज के संकल्प के साथ आज बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चहला में मिज़िल्स-रूबेला (खसरा-रूबेला) के खिलाफ एक निर्णायक युद्ध छेड़ा गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सेहत मिशन और फुल कवरेज के संकल्प के साथ आज बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चहला में मिज़िल्स-रूबेला (खसरा-रूबेला) के खिलाफ एक निर्णायक युद्ध छेड़ा गया। ग्राम में सामने आए धनात्मक मामलों को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ‘हेल्थ हीरोज़’ की भूमिका निभाते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया।

09 माह से 05 वर्ष के बच्चों की बनी ‘ढाल’

आज आयोजित इस विशेष एक दिवसीय अभियान का मुख्य उद्देश्य बीमारी की श्रृंखला को तोड़ना था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दानपुर के अधीक्षक डॉ. नवल किशोर के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्राम चहला की हर गली और हर घर में दस्तक दी। टीम ने निर्धारित आयु वर्ग (09 माह से 05 वर्ष) के बच्चों को चिन्हित कर उन्हें जानलेवा मिज़िल्स-रूबेला से बचाव का टीका लगाया।

समन्वित प्रयास और ‘टीम स्पिरिट’ की मिसाल

इस अभियान की सफलता के पीछे विभाग की बेहतरीन टीम वर्क रही। मौके पर बीपीएम विनय कुमार, सीएचओ सलमान खान, तुलाराम, और एएनएम की टीम सक्रिय रही। साथ ही WHO प्रतिनिधि प्रदीप कुमार व सोनू तोमर ने तकनीकी निगरानी की। प्रशासन की ओर से लेखपाल अंसार अहमद, सचिव यतेंद्र कुमार और आशा कार्यकर्ता माधुरी शर्मा ने ग्रामीणों के बीच समन्वय बिठाकर “नो रिस्क” की नीति पर काम किया।

ग्रामीणों का सहयोग और जागरूकता

ग्राम चहला के निवासियों ने भी स्वास्थ्य टीम का पूरा सहयोग किया। अधिकारियों ने अभिभावकों को जागरूक करते हुए बताया कि टीकाकरण ही इन बीमारियों से बचाव का एकमात्र सशक्त माध्यम है। घर-घर जाकर की गई इस ‘माइक्रो-प्लानिंग’ की बदौलत शाम तक ग्राम के सभी बच्चों को कवर कर लिया गया।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.