बुलंदशहर: हाड़ कंपाने वाली ठंड में खेतों के पहरेदार बने किसान,आवारा पशुओं के डर से रातों की नींद उड़ी

दानपुर (बुलंदशहर)

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के दानपुर गांव में इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच किसान अपनी जान जोखिम में डालकर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के दानपुर गांव में इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच किसान अपनी जान जोखिम में डालकर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। हड्डी गला देने वाली सर्दी में भी किसान रात भर जागकर अपनी फसलों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

सर्दी पर भारी ‘फसल’ की चिंता

स्थानीय निवासी कौशल कुमार, राजू, ओम प्रकाश, कृपाल सिंह और देवी राम ने बताया कि आवारा पशुओं का आतंक इतना बढ़ गया है कि वे झुंड में आकर लहलहाती फसलों को मिनटों में साफ कर देते हैं। रात के अंधेरे में आवारा गौवंश खेतों पर धावा बोलते हैं, जिससे आलू, सरसों और गेहूं की कीमती फसलें बर्बाद हो रही हैं।

आग जलाकर काट रहे काली रातें

ग्रामीण किसान देवी राम ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे खेतों पर पहरा देना जानलेवा साबित हो रहा है। किसान खेतों की मेड़ों पर आग (अलाव) जलाकर किसी तरह खुद को गर्म रखने और पशुओं को भगाने का प्रयास कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि उनकी साल भर की मेहनत दांव पर लगी है, इसलिए वे इस सर्दी में भी खेतों पर रात गुजारने को विवश हैं।

प्रशासन से गुहार

किसानों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि आवारा पशुओं के लिए यदि उचित गौशालाओं का प्रबंधन नहीं किया गया, तो उनकी पूरी खेती चौपट हो जाएगी। फिलहाल, प्रशासन की चुप्पी और विभाग की उदासीनता के बीच किसान खुद ‘चौकीदार’ बनकर अपनी आजीविका बचाने में जुटा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.