बरेली: 7 साल से फरार 25 हजारी इनामी तस्कर नसीम गिरफ्तार, पुलिस पर हमला कर हुआ था फरार

बरेली

बरेली जनपद की सीबीगंज थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने पिछले 7 वर्षों से वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर नसीम को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बरेली जनपद की सीबीगंज थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने पिछले 7 वर्षों से वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर नसीम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी सीबीगंज क्षेत्र के तिलियापुर गांव के पास से मुखबिर की सूचना पर की गई।

पुलिस कस्टडी से छुड़ा लिया था परिजनों ने उल्लेखनीय है कि नसीम एक शातिर अपराधी है। बीते अक्टूबर माह में पुलिस ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल की थी, लेकिन तब उसके परिजनों और समर्थकों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस अफरा-तफरी का फायदा उठाकर नसीम 15 अक्टूबर को पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। तब से वह लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था।

विधिक कार्रवाई शुरू नसीम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। सीबीगंज थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ तस्करी और पुलिस पर हमले सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इस मामले में उन लोगों को भी चिन्हित कर रही है जिन्होंने पूर्व में पुलिस पर हमला कर आरोपी को भगाने में मदद की थी।

 

 

Voice Of News 24