सहारनपुर
सहारनपुर जनपद के थाना मंडी क्षेत्र के पीरवाली गली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक बेटे ने अपने ही घर की तिजोरी साफ कर दी। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद के थाना मंडी क्षेत्र के पीरवाली गली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक बेटे ने अपने ही घर की तिजोरी साफ कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 8 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा कर आरोपी बेटे साऊद और उसके दोस्त मोईनुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है।
छत के रास्ते घुसकर की चोरी जानकारी के अनुसार, जब गृहस्वामी रईस अहमद सो रहे थे, तभी उनका बेटा साऊद अपने दोस्त के साथ छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ। आरोपियों ने घर में रखी तिजोरी तोड़कर करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी जेवर आपस में बांटकर शहर छोड़ने की फिराक में थे।
8 घंटे में पुलिस की बड़ी कामयाबी पुलिस ने शक के आधार पर जब साऊद से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए शत-प्रतिशत जेवरात बरामद कर लिए हैं। इस शर्मनाक करतूत से परिवार गहरे सदमे में है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
महराजगंज: यूट्यूबर से शादी की जिद में युवती ने खाया जहर, हालत गंभीरhttps://t.co/zGggpNIm8Q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 15, 2026























