महराजगंज: खिचड़ी मेले की तैयारियों को परखने चौक पहुंचे DM संतोष कुमार शर्मा, रैन बसेरों और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

महराजगंज

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नगर पंचायत चौक स्थित श्री गुरु गोरखनाथ मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नगर पंचायत चौक स्थित श्री गुरु गोरखनाथ मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बुधवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंदिर परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया और आगामी खिचड़ी मेले की तैयारियों की समीक्षा की।

ड्रोन और सीसीटीवी से होगी मेले की निगरानी

जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिया कि पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के माध्यम से की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पार्किंग स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ कड़ाके की ठंड को देखते हुए अलाव जलाने के भी निर्देश दिए गए।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए मेला परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सफाईकर्मियों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाएगी। सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कंट्रोल रूम से पीए सिस्टम पर जिम्मेदार कर्मचारी तैनात रहेंगे।पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष शौचालयों की सफाई, स्वास्थ्य कैंप, खोया-पाया केंद्र और पेयजल टैंकरों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

रैन बसेरों का औचक निरीक्षण

मेले में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए जिलाधिकारी ने रैन बसेरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कड़ाके की ठंड के मद्देनजर रैन बसेरों में अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था करने और वहां 24 घंटे कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों की रही मौजूदगी

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र कुमार, सीओ निचलौल एसपी सिंह, तहसीलदार सदर पंकज कुमार शाही, नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव और ईओ चौक ओमप्रकाश यादव सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.