फरेन्दा: गलत साइड से आ रहे ट्रक ने महिला को रौंदा, मौके पर ही मौत; सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा बाईपास रोड पर आज एक और दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा बाईपास रोड पर आज एक और दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी है। गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक (UP30 BT2617) ने सड़क पार कर रही महिला को बुरी तरह रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

शोक में डूबा अटल नगर मृतक महिला की पहचान शांति देवी (पत्नी बेचन जयसवाल) के रूप में हुई है, जो फरेन्दा के अटल नगर (वार्ड नंबर 12, सिधावारी) की निवासी थीं। इस हृदयविदारक घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस की कार्रवाई और यातायात पर सवाल हादसे की सूचना मिलते ही फरेन्दा चौकी इंचार्ज अजय वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाईपास पर भारी वाहनों द्वारा यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाना आम बात हो गई है। गलत दिशा से वाहनों के आने के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ढिलाई अब जानलेवा साबित हो रही है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.