बुलंदशहर के सांसद डॉ. भोला सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बनाए गए प्रभारी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बुलंदशहर के लोकप्रिय सांसद डॉ. भोला सिंह पर एक बार फिर बड़ा भरोसा जताया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बुलंदशहर के लोकप्रिय सांसद डॉ. भोला सिंह पर एक बार फिर बड़ा भरोसा जताया है। आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें भाजपा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा  का प्रभारी नियुक्त किया है। डॉ. भोला सिंह को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के बाद उनके समर्थकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

 

संगठनात्मक कौशल पर शीर्ष नेतृत्व का भरोसा डॉ. भोला सिंह को संगठन में कार्य करने का लंबा अनुभव है। उनकी कार्यकुशलता और निष्ठा को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा द्वारा उन्हें इस पद के लिए चुना गया है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि डॉ. सिंह की संगठनात्मक क्षमता का लाभ पश्चिम बंगाल में पार्टी को मिलेगा, जिससे वहां अनुसूचित जाति मोर्चा और अधिक मजबूती के साथ उभरेगा।

कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न इस घोषणा के बाद बुलंदशहर सहित विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी पदाधिकारियों ने डॉ. भोला सिंह को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने इसे “संगठन की जीत” बताते हुए कहा कि डॉ. भोला सिंह के मार्गदर्शन में पश्चिम बंगाल में भाजपा का प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा। समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व का यह निर्णय समर्पित नेताओं का सम्मान है।

बीजेपी उत्तर प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारियों ने भी डॉ. भोला सिंह के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.