महराजगंज: फरेन्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बाइक के साथ कुशीनगर का शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज: जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह के कुशल मार्गदर्शन में टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

छतरी पुल के पास से हुई गिरफ्तारी

प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार, 14 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 1:10 बजे कार्रवाई की। पुलिस ने कस्बे के छतरी पुल के पास घेराबंदी कर आजाद अंसारी (24 वर्ष), निवासी मठिया, कुशीनगर को धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्त के पास से यामाहा मोटरसाइकिल (UP56 AU 5507) बरामद हुई है, जो भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मुकदमे से संबंधित थी।

पुलिस टीम की सक्रियता की सराहना

इस सफल कार्रवाई में उप-निरीक्षक अजय कुमार वर्मा, कांस्टेबल विनय कुमार मौर्य और आज्ञाराम यादव की मुख्य भूमिका रही। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही कर उसे जेल भेजा जा रहा है।

इस गिरफ्तारी के बाद से क्षेत्र के शातिर अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस मुस्तैदी की सराहना की है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल और मजबूत हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.