महराजगंज
महराजगंज जनपद के जिला मुख्यालय पर आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता और प्रख्यात अधिवक्ता विजय सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के जिला मुख्यालय पर आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता और प्रख्यात अधिवक्ता विजय सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपीए सरकार द्वारा गरीबों के हित में बनाया गया ‘मनरेगा’ कानून अब अस्तित्व के संकट से जूझ रहा है। विजय सिंह ने इसे मजदूरों के कानूनी हक पर डाका करार दिया।
मनरेगा: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़
विजय सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 2005 में कांग्रेस नीत यूपीए सरकार ने मनरेगा कानून लाकर गरीबों, खेतिहर मजदूरों और औद्योगिक श्रमिकों को ‘रोजगार का कानूनी अधिकार’ दिया था। उन्होंने कहा कि इस योजना ने न केवल गांवों से पलायन रोका, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दी। कोरोना काल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब प्रवासी मजदूर संकट में थे, तब मनरेगा ने ही उन्हें ‘संजीवनी’ देने का काम किया था।
बजट में कटौती और राज्यों पर बोझ का आरोप
कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर योजना को जानबूझकर कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा
बजट में कमी: मनरेगा के बजट में लगातार कटौती की जा रही है।
अंशदान में बदलाव: केंद्र सरकार ने अपना हिस्सा 90% से घटाकर 60% कर दिया है, जबकि राज्यों पर बोझ 10% से बढ़ाकर 40% कर दिया गया है।
GST का मुद्दा: उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्षी राज्यों का GST बकाया समय पर नहीं दे रही है, जिससे राज्यों के लिए 40% हिस्सा वहन करना और मजदूरों को समय पर भुगतान करना असंभव हो जाएगा।
कांग्रेस का ‘आर-पार’ का आंदोलन: शेड्यूल जारी
मनरेगा के अस्तित्व को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने चरणबद्ध तरीके से बड़े आंदोलन का ऐलान किया है:
10 जनवरी: प्रेस वार्ता के माध्यम से जनजागरण की शुरुआत।
11 जनवरी: गांधी प्रतिमा के समक्ष उपवास एवं प्रार्थना।
12 से 29 जनवरी: पंचायत स्तर पर सघन जनजागरण अभियान।
30 जनवरी: जिला स्तर पर विशाल धरना प्रदर्शन।
फरवरी: ज्ञापन सौंपने के साथ ही विधानसभा घेराव और रैलियों का आयोजन।
विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ेगी और सरकार को मनरेगा के साथ खिलवाड़ नहीं करने देगी।
विश्व हिंदी दिवस: ‘हिंदी हमारी राष्ट्रीय एकता और गौरवशाली परंपरा का दर्पण’ – CM योगी pic.twitter.com/s4WDLl862b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 10, 2026


















