सिद्धार्थनगर: CHC उसका बाजार पहुंचे डीएम शिवशरणप्पा जीएन, औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और आमजन को सुलभ इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) उसका बाजार का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और आमजन को सुलभ इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) उसका बाजार का औचक निरीक्षण किया। बिना किसी पूर्व सूचना के अस्पताल पहुंचे डीएम को देख स्वास्थ्य कर्मियों में खलबली मच गई।

रजिस्टर और दवाओं की उपलब्धता की जांच

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल के उपस्थिति रजिस्टर की जांच की और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की स्थिति देखी। उन्होंने दवा स्टॉक रूम का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि मरीजों को बाहर की दवा न लिखी जाए। अस्पताल में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

साफ-सफाई और वार्डों का हाल

डीएम ने अस्पताल परिसर और वार्डों में साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर मिल रहे इलाज और भोजन की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए पर्याप्त हीटिंग और कंबल की व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए।

अधिकारियों को सख्त निर्देश

निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों पर कठोर कार्रवाई की जाए उअस के साथ साथ मरीजों के साथ व्यवहार शालीन रखा जाए।इमरजेंसी सेवाओं को 24 घंटे सक्रिय रखा जाए।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.