बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अपराधी गिरफ्तार

पहासू/बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत पहासू थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत पहासू थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में काफी समय से फरार चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जटौला नहर के पास से दबोचा गया अभियुक्त

थाना पहासू पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जटौला नहर के पास घेराबंदी की। यहाँ से पुलिस टीम ने मौज्जम पुत्र जाहिद अली (निवासी मोहल्ला शेखबाड़ा, कस्बा व थाना सिकंदराबाद, बुलंदशहर) को गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस को चकमा देने की फिराक में था, लेकिन टीम की सतर्कता से दबोच लिया गया।

गैंगस्टर एक्ट में था वांछित

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध थाना पहासू पर मुकदमा अपराध संख्या 01/2026, धारा 2/3 (गैंगस्टर एक्ट) के तहत मामला दर्ज था। वह इस मुकदमे में वांछित चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।

न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कीं, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.