सिद्धार्थनगर: 1 करोड़ की ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश करने वाली साइबर टीम सम्मानित, SSP ने दिया प्रशस्ति पत्र

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अभिषेक महाजन ने शुक्रवार को एक गौरवशाली समारोह में थाना कपिलवस्तु के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी और उनकी साइबर सेल टीम को सम्मानित किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अभिषेक महाजन ने शुक्रवार को एक गौरवशाली समारोह में थाना कपिलवस्तु के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी और उनकी साइबर सेल टीम को सम्मानित किया। यह सम्मान हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ करने और भारी बरामदगी सुनिश्चित करने के लिए दिया गया है।

क्या था मामला?

दिसंबर 2025 में थाना कपिलवस्तु में दर्ज मुकदमे (मु०अ०सं० 85/2025) के तहत एक म्यूल खाते के जरिए 1,07,03,720/- रुपये (एक करोड़ सात लाख तीन हजार सात सौ बीस रुपये) के ऑनलाइन फाइनेंशियल फ्रॉड की बात सामने आई थी।

कपिलवस्तु पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने इस जटिल मामले की तकनीकी जांच करते हुए 05 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने इनके पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया था।

वाहनों की बरामदगी: 01 मारुति स्विफ्ट कार और 01 मोटरसाइकिल,इलेक्ट्रॉनिक उपकरण: 07 मोबाइल फोन,नकद: 98,200/- रुपये नगद।

इन अधिकारियों को मिला सम्मान

एसएसपी ने आज टीम के उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र भेंट किए। सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों के नाम इस प्रकार हैं। संतोष कुमार तिवारी (प्रभारी निरीक्षक, थाना कपिलवस्तु),अखिलेश कुमार मिश्र (उप-निरीक्षक),विनय यादव (कंप्यूटर ऑपरेटर),राहुल यादव (आरक्षी),आलोक यादव (आरक्षी),अनुपम सिंह (महिला आरक्षी)

जनता के लिए साइबर सुरक्षा अपील

सम्मान समारोह के दौरान एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने आम जनता से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से ठगी कर रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.