बुलन्दशहर: डिबाई के माधव भारद्वाज ने पहले ही प्रयास में पास की ‘ऑल इंडिया बार परीक्षा’, क्षेत्र में खुशी की लहर

नरौरा

बुलन्दशहर डिबाई विधानसभा क्षेत्र के नरौरा निवासी युवा अधिवक्ता माधव भारद्वाज ने अपनी मेधा का परचम लहराते हुए भारतीय विधिज्ञ परिषद द्वारा आयोजित अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE) को अपने प्रथम प्रयास में ही उत्तीर्ण कर लिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के विधानसभा क्षेत्र के नरौरा निवासी युवा अधिवक्ता माधव भारद्वाज ने अपनी मेधा का परचम लहराते हुए भारतीय विधिज्ञ परिषद द्वारा आयोजित अखिल भारतीय बार परीक्षा को अपने प्रथम प्रयास में ही उत्तीर्ण कर लिया है। उनकी इस बड़ी सफलता से न केवल उनके परिवार में, बल्कि पूरे अधिवक्ता समुदाय और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

माता-पिता और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय

माधव भारद्वाज की इस उपलब्धि पर उनके पिता राजकुमार भारद्वाज और परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। अपनी सफलता साझा करते हुए माधव ने कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता के संस्कारों, गुरुजनों के सही मार्गदर्शन और शुभचिंतकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।

“धैर्य और परिश्रम की कसौटी है यह परीक्षा”

माधव भारद्वाज ने बताया कि बार परीक्षा केवल कानूनी किताबी ज्ञान की नहीं, बल्कि व्यक्ति के धैर्य, अनुशासन और निरंतर परिश्रम की भी एक बड़ी कसौटी होती है। उन्होंने संकल्प लिया कि भविष्य में वे अपने कानूनी ज्ञान का उपयोग न्याय सेवा और समाज के वंचित वर्गों के हित में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करेंगे।

क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने दी बधाई

प्रथम प्रयास में मिली इस सफलता पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि माधव जैसे प्रतिभावान युवाओं की सफलता से ग्रामीण क्षेत्र के अन्य छात्रों को भी उच्च शिक्षा और पेशेवर करियर में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.