बुलन्दशहर: विधायक चंद्रपाल सिंह ने उदयगढ़ी में परखा मतदाता पुनरीक्षण कार्य, लोगों से की जागरूक होने की अपील

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रपाल सिंह ने शुक्रवार को नरौरा मंडल के ग्राम उदयगढ़ी में पहुंचकर ‘मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान’ का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रपाल सिंह ने शुक्रवार को नरौरा मंडल के ग्राम उदयगढ़ी में पहुंचकर ‘मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान’ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथों पर तैनात अधिकारियों से कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली और आवश्यक निर्देश दिए।

बूथ संख्या 307 और 308 पर जायजा

विधायक चंद्रपाल सिंह ने प्राथमिक विद्यालय उदयगढ़ी स्थित बूथ संख्या 307 और 308 का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद बीएलओ (BLO) से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृतक या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और मतदाता सूची में सुधार के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र मतदाता अपना वोट बनवाने से वंचित नहीं रहना चाहिए।

लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनता से अपील

निरीक्षण के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा “एक-एक वोट लोकतंत्र की बुनियाद है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाना और उसमें संशोधन कराना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। इस प्रक्रिया में सभी बढ़-चढ़कर भाग लें ताकि एक पारदर्शी और सशक्त मतदाता सूची तैयार हो सके।”

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.