परतावल/महराजगंज
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन में जनपद में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन में जनपद में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में प्रभारी यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह टीम द्वारा संचालित किया गया। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित ड्राइविंग एवं दुर्घटनाओं से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत महराजगंज–गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर सेमरा टोल प्लाजा के पास यातायात पुलिस एवं आरटीओ महराजगंज की संयुक्त टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। कोहरे एवं धुंध को देखते हुए वाहनों की फॉग लाइट की जांच की गई तथा सुरक्षा के दृष्टिगत वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाया गया।
इसके साथ ही वाहनों पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के स्लोगन युक्त जागरूकता बैनर भी लगाए गए। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित गति से वाहन चलाने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने की अपील की गई।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 9 जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/My1qDnhnnD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 9, 2026


















