सोनौली: कोहरे का कहर, नेपाल जा रहा कोयले से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज के पास पलटा

महराजगंज

महराजगंज जपद के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जपद के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बनारस से कोयला लादकर नेपाल जा रहा एक मालवाहक ट्रक निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन ट्रक और उस पर लदे माल को काफी नुकसान पहुंचा है।

कोहरे के कारण बिगड़ा संतुलन

हादसा गुरुवार रात लगभग 12:30 बजे बाईपास पर बने निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास हुआ। ट्रक चालक कौशल के अनुसार, वह बनारस से कोयला लेकर नेपाल के भैरहवा जा रहा था। देर रात घना कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी (दृश्यता) काफी कम थी, जिसके चलते चालक को रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं दिया और ट्रक अचानक संतुलन खोकर सर्विस लेन पर ही पलट गया।

घंटों बाधित रहा आवागमन

ट्रक पलटने से उस पर लदा भारी मात्रा में कोयला सड़क पर बिखर गया, जिससे सर्विस लेन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई। शुक्रवार सुबह तक सड़क पर कोयले का ढेर लगा रहने के कारण वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी हुई। हालांकि, हादसे में चालक और खलासी दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही सोनौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

कोतवाली प्रभारी: सोनौली थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई है।

नुकसान: ट्रक मालिक और चालक को आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

“घने कोहरे के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा था। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है और सड़क से कोयला हटवाने की कार्यवाही की जा रही है।”

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.