सिद्धार्थनगर: डुमरियागंज ब्लॉक में कंबल पाकर खिले गरीबों के चेहरे, अभिषेक पाल ने वितरित किए कंबल

डुमरियागंज

सिद्धार्थनगर में कड़ाके की ठंड और बढ़ते शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए डुमरियागंज ब्लॉक परिसर में भव्य कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर में कड़ाके की ठंड और बढ़ते शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए डुमरियागंज ब्लॉक परिसर में भव्य कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल के सुपुत्र अभिषेक पाल मौजूद रहे, जिन्होंने सैकड़ों जरूरतमंदों को अपने हाथों से कंबल प्रदान किए।

“गरीबों की सेवा ही हमारा संकल्प”

कंबल वितरण के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अभिषेक पाल ने कहा कि सांसद जगदंबिका पाल का मुख्य ध्येय गरीब जनता की सेवा करना है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “जब तक हमारे पिता सांसद जगदंबिका पाल इस पद पर रहेंगे, वह निरंतर गांव की गरीब जनता की सेवा में समर्पित रहेंगे। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र का कोई भी गरीब इस भीषण ठंड में साधन विहीन न रहे।”

हर ब्लॉक और तहसील में चल रहा अभियान

अभिषेक पाल ने बताया कि यह अभियान केवल एक स्थान तक सीमित नहीं है। सांसद की टीम हर तहसील और हर ब्लॉक में जाकर स्वयं जरूरतमंदों की पहचान कर रही है और उन्हें ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल बांट रही है। कंबल पाकर बुजुर्गों और निराश्रितों के चेहरों पर खुशी देखी गई और उन्होंने सांसद के इस नेक कार्य के लिए आभार जताया।

इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी चिंकू यादव भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके साथ ही ब्लॉक प्रशासन के कर्मचारी और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। चिंकू यादव ने भी सांसद परिवार द्वारा किए जा रहे इस जनहित कार्य की सराहना की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.