मेरठ
मेरठ जनपद वर्दी के नशे में चूर एक महिला दरोगा की शर्मनाक करतूत सामने आई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

वर्दी के नशे में चूर एक महिला दरोगा की शर्मनाक करतूत सामने आई है। मेरठ के व्यस्त आबूलेन मार्केट में जाम के दौरान महिला दरोगा ने न केवल एक कपल के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, बल्कि उन्हें ऐसी घिनौनी धमकी दी जिसे सुनकर हर कोई दंग है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
घटना मेरठ के आबूलेन मार्केट की है, जो रविवार शाम करीब 7 बजे घटित हुई। अलीगढ़ के महुआ थाने में तैनात महिला दरोगा रचना राठी अपनी कार से बाजार पहुंची थीं। जाम के दौरान उनकी कार के सामने एक दूसरी कार (जिसमें एक कपल सवार था) खड़ी थी। इसी बात पर दरोगा रचना राठी का पारा चढ़ गया।
घिनौनी धमकी और मारपीट
वायरल वीडियो में महिला दरोगा कार में बैठे कपल को भद्दी गालियां देते और धमकाते हुए साफ देखी जा सकती हैं। उन्होंने चिल्लाते हुए कहा:
“पुलिस की वर्दी पहन के खड़ी हूं, दरोगा हूं मैं, मुंह में यूरिन कर दूंगी। गाड़ी नहीं हटाई तो बेल्ट से पीटूंगी।”
इतना ही नहीं, दरोगा ने कार से उतरकर कपल के साथ अभद्रता की और उनके साथ मारपीट भी की। सोमवार शाम को जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो मेरठ SSP डॉ. विपिन ताडा ने मामले का संज्ञान लिया।
सरकारी काम का बहाना बना कर रही थीं शॉपिंग
जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरोगा रचना राठी सरकारी कार्य का बहाना बनाकर मुजफ्फरनगर जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन वह अपने दोस्तों के साथ मेरठ के बाजार में शॉपिंग करने पहुंच गईं। यानी ड्यूटी से नदारद होकर वह निजी काम के लिए मेरठ में थीं।
कार पर ₹43,000 से अधिक का जुर्माना
जिस आई-20 कार में महिला दरोगा सवार थीं, उसका रिकॉर्ड खंगाला गया तो पता चला कि कानून सिखाने वाली दरोगा खुद नियम तोड़ रही थीं। उनकी कार पर 14 चालान लंबित हैं, जिनकी कुल राशि ₹43,782 है।
SSP अलीगढ़ की सख्त कार्रवाई
मेरठ पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर अलीगढ़ SSP ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दरोगा रचना राठी को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही, उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
महराजगंज जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम डगरूपुर से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। यहाँ एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/PmnQFQgLUi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 30, 2025























