परतावल
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पनियरा मार्ग पर आज शनिवार शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पनियरा मार्ग पर आज शनिवार शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खालिद मिल्ली स्कूल के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान राजन चौहान पुत्र प्रमोद चौहान, जिनके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, तथा आशीष मद्धेशिया पुत्र हरिहर मद्धेशिया, जिनका पैर टूट गया है, के रूप में हुई है। दोनों युवक घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम माटकोपा के निवासी बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक पनियरा थाना क्षेत्र के कमाशी गांव में अपने एक मित्र से मुलाकात कर वापस घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क पर दूर जा गिरी और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 27 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/yfStGe7g99
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 27, 2025




















