सिद्धार्थनगर: थाना मोहाना में DM और SP ने सुनीं जनता की समस्याएं, कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंदों को बांटे कंबल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में शासन के निर्देशानुसार आज शनिवार को जनपद के थाना मोहाना में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ (थाना दिवस) का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में शासन के निर्देशानुसार आज शनिवार को जनपद के थाना मोहाना में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ (थाना दिवस) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने स्वयं उपस्थित होकर जनसुनवाई की और नागरिकों की शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराया।

समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

थाना दिवस के दौरान डीएम और एसपी ने आए हुए फरियादियों की समस्याओं को अत्यंत गंभीरतापूर्वक सुना। भूमि विवाद, आपसी रंजिश और अन्य राजस्व संबंधी मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर गुणवत्तापूर्ण और त्वरित होना चाहिए। इस दौरान एसडीएम सदर, थानाध्यक्ष मोहाना सहित राजस्व और पुलिस विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

कम्बल वितरण से मिली राहत

जनसुनवाई के पश्चात प्रशासनिक संवेदनशीलता की एक और मिसाल देखने को मिली। जनपद में जारी कड़कड़ाती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मोहाना चौराहा पहुँचे। यहाँ प्रशासन द्वारा गरीब, असहाय, वृद्धजनों और जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किए गए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.