सिद्धार्थनगर: कोहरे में हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस का कड़ा एक्शन, 49 वाहनों का चालान और ₹61,500 का जुर्माना

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार शनिवार को जनपद के विभिन्न चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना वसूला गया।

कोहरे से बचाव के लिए लगाए रिफ्लेक्टर

बढ़ते कोहरे और खराब दृश्यता (Visibility) को देखते हुए क्षेत्राधिकारी यातायात सुजीत कुमार राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात अमरेश कुमार और उनकी टीम ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाए। पुलिस ने वाहन स्वामियों को समझाया कि कोहरे के दौरान ये रिफ्लेक्टर हादसों को रोकने में जीवन रक्षक साबित होते हैं।

अवैध अतिक्रमण और ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ पर सख्ती

यातायात पुलिस ने साड़ी तिराहा, पावर हाउस तिराहा और सनई चौराहा सहित मुख्य मार्गों पर पीए सिस्टम के जरिए लोगों को जागरूक किया। साथ ही ‘विशेष अभियान’ के तहत उसका-नौगढ़ मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंपों की जांच की गई और बिना हेलमेट तेल लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अतिक्रमण पर प्रहार

जिला मुख्यालय और सनई-उसका मार्ग पर सड़कों के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को क्रेन से हटवाया गया। क्रेन से उठाए गए 2 वाहनों का चालान भी किया गया।

नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना

अभियान के दौरान सीटबेल्ट न लगाने, हेलमेट के बिना वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने और गलत दिशा में ड्राइविंग करने वालों को निशाने पर लिया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.