बृजमनगंज :पुलिस का ‘ऑपरेशन कार-ओ-बार’: सड़क पर जाम छलकाने वालों में हड़कंप, सीओ बसंत सिंह ने खुद संभाली कमान

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों और सड़क हादसों को दावत देने वालों के खिलाफ बृजमनगंज पुलिस ने आज शुक्रवार शाम को सर्जिकल स्ट्राइक की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों और सड़क हादसों को दावत देने वालों के खिलाफ बृजमनगंज पुलिस ने आज शुक्रवार शाम को सर्जिकल स्ट्राइक की। ‘ऑपरेशन कार-ओ-बार’ अभियान के तहत सीओ बसंत सिंह ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरकर शराबियों और संदिग्धों की क्लास लगाई।

शाम 6 बजते ही एक्शन मोड में पुलिस

शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे जैसे ही शराब की दुकानों पर भीड़ जुटना शुरू हुई, सीओ बसंत सिंह दलबल के साथ पहुंच गए।

दुकानों का निरीक्षण: उन्होंने फरेंदा मार्ग पर स्थित देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों के आसपास चल रही खान-पान की दुकानों (चखना सेंटर) का गहन निरीक्षण किया।

सख्त चेतावनी: खुले में शराब पी रहे लोगों को सीओ ने खुद फटकार लगाई और दोबारा पकड़े जाने पर जेल भेजने की चेतावनी दी। साथ ही दुकानदारों को भी हिदायत दी कि वे अपनी दुकानों पर शराब पीने की अनुमति न दें।

रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों की तलाशी

अभियान के दौरान पुलिस की टीम बृजमनगंज रेलवे स्टेशन भी पहुंची। वहां मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और उनकी तलाशी ली गई। स्टेशन परिसर में बिना वजह घूम रहे युवाओं को कड़ी हिदायत देकर वहां से हटाया गया।

“शराब और ड्राइविंग का मेल जानलेवा”: सीओ बसंत सिंह

क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह सामाजिक शांति को भी भंग करता है। उन्होंने स्पष्ट किया:”शराब पीकर वाहन चलाने से आए दिन भीषण दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें निर्दोष लोग अपनी जान गंवाते हैं। ‘ऑपरेशन कार-ओ-बार’ का उद्देश्य ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाना और महिलाओं व आमजन के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करना है।”

पैदल गश्त से सुरक्षा का अहसास

कार्रवाई के बाद सीओ ने कस्बे के मुख्य बाजारों और संवेदनशील चौराहों पर पुलिस कर्मियों के साथ पैदल गश्त (Foot Patrolling) किया। इस दौरान थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, गजेंद्र प्रताप सिंह, आलोक यादव और महिला उपनिरीक्षक अर्चना यादव सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.