परतावल में आक्रोश की ज्वाला: बांग्लादेश सरकार का फूंका पुतला, हिंदू युवक दीपू चंद्र की हत्या पर उबाल!

महराजगंज

महराजगंज जनपद के परतावल पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर थम नहीं रहे अत्याचारों ने सरहदी जिले महराजगंज के लोगों में भारी गुस्सा भर दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के परतावल पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर थम नहीं रहे अत्याचारों ने सरहदी जिले महराजगंज के लोगों में भारी गुस्सा भर दिया है। बांग्लादेश में 18 दिसंबर को हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की बर्बरतापूर्ण हत्या के विरोध में  नगर पंचायत परतावल में जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया।

“मानवता हुई शर्मसार”: पुतला दहन कर जताया विरोध

नगर पंचायत के मुख्य चौराहे पर एकत्रित हुए प्रदर्शनकारियों ने “बांग्लादेश सरकार मुर्दाबाद” के नारों से माहौल को गरमा दिया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को सोची-समझी साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है, जो बर्दाश्त के बाहर है।

प्रमुख मांगें और चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग: काशीनाथ सिंह ने कहा कि दीपू चंद्र दास की हत्या मानवता पर कलंक है। इस मामले की निष्पक्ष और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जांच होनी चाहिए।

भारत सरकार से अपील

प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से मांग की है कि वह कूटनीतिक स्तर पर बांग्लादेश पर दबाव बनाए ताकि वहां के हिंदू समाज की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

आंदोलन की चेतावनी

वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि हिंदुओं पर अत्याचार नहीं थमे, तो यह आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल रहे नागरिक

इस विरोध प्रदर्शन में समाज के हर वर्ग की भागीदारी रही। समाजसेवी राजन वर्मा, धनंजय तिवारी, छबीनाथ मद्धेशिया, विजय जायसवाल, संजय यादव और द्वारिका वर्मा  प्रभा मद्धेशिया ,जनार्दन चौरसिया, नंद किशोर नायक, विनय सिंह, गणेश पांडेय, संतोष चौधरी, सोहन चौधरी और संदीप सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.