सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के कड़ाके की ठंड को देखते हुए जनपद के शोहरतगढ़ विधानसभा अंतर्गत नौगढ़ ब्लॉक के शाहा करोंदा चौराहे पर मानवता की सेवा में एक सराहनीय पहल की गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के कड़ाके की ठंड को देखते हुए जनपद के शोहरतगढ़ विधानसभा अंतर्गत नौगढ़ ब्लॉक के शाहा करोंदा चौराहे पर मानवता की सेवा में एक सराहनीय पहल की गई। रविवार को गरीब कल्याण संस्था के तत्वावधान में विशाल निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता रमेश चौहान ने की।

मुख्य अतिथि का संबोधन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल यादव उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि असहाय और निर्धन लोगों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। संस्था का लक्ष्य है कि क्षेत्र में कोई भी जरूरतमंद ठंड की मार न झेले। कार्यक्रम का सफल संचालन विधानसभा अध्यक्ष गौरव कुमार राजन ने किया।
सैकड़ों लोग हुए लाभान्वित
इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों गरीब, लाचार, विकलांग और बुजुर्ग महिलाओं को कंबल भेंट किए गए। कड़ाके की ठंड में राहत पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।
उपस्थिति: इस सेवा कार्य में संतोष चौधरी, सर्वेजीत यादव, लक्ष्मण गुप्ता, फूलचन्द प्रजापति, बजरंगी प्रजापति, रामू कसौधन, अभिनव उपाध्याय, शिवपूजन विश्वकर्मा, सुनील गुप्ता, गिरीश रावत, दुर्गेश मौर्य, राहुल, विकास और दीपक मिश्रा सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 20 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/cDo1pkfdnR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 20, 2025





















