सिद्धार्थनगर: ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज थाना मोहाना पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन कवच’ के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज थाना मोहाना पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन कवच’ के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में यह कार्यक्रम लालपुर चौकी पर आयोजित हुआ।

सुरक्षा और सतर्कता पर जोर
थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह ने एसएसबी (SSB) के जवानों और भारत-नेपाल सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ संवाद किया। बैठक के मुख्य बिंदु निम्नलिखित रहे:

ऑपरेशन कवच: ग्रामीणों को इस अभियान के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया गया।

अवैध गतिविधियां: सीमा पार से होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि या तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

साइबर अपराध: वर्तमान में बढ़ते डिजिटल फ्रॉड से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया गया और सुरक्षा के उपाय साझा किए गए।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस बैठक में थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के साथ ऑपरेशन कवच प्रभारी निरीक्षक मनोहर लाल, एसएसबी धनगढ़वा कैंप से एएसआई सतीश कुमार, एचसी लाल सिंह, चौकी इंचार्ज लालपुर सुदीप कुमार यादव सहित एलआईयू (LIU) के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

“सीमा की सुरक्षा केवल जवानों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इसमें स्थानीय नागरिकों का सहयोग भी अनिवार्य है।” — थानाध्यक्ष मोहाना

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.