कानपुर
कानपुर जनपद में अपराध पर लगाम लगाते हुए शिवराजपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है, पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कानपुर जनपद में अपराध पर लगाम लगाते हुए शिवराजपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जो क्षेत्र में लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
डीसीपी पश्चिम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए लुटेरों के नाम सोनू, आयुष और सनी उर्फ छोटू हैं। इन तीनों को गहन चेकिंग के दौरान धर दबोचा गया।
पुलिस ने इन शातिर लुटेरों के कब्जे से चोरी का एक ई-रिक्शा और अन्य चोरी का सामान बरामद किया है। इन लुटेरों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में हुई कई चोरी और लूट की वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
तीनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
हाथरस: युवती से छेड़छाड़ मामले में पुलिस का एक्शन, दो मनचले गिरफ्तार, तख्ती पर मांगी माफीhttps://t.co/naQ8Z46Hur
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 12, 2025





















