सुल्तानपुर: शादी समारोह में 17 वर्षीय युवती से छेड़छाड़, आरोपी युवक पर FIR दर्ज

सुल्तानपुर

सुल्तानपुर जनपद के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान 17 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जयमाल के बाद बाथरूम जाने पर एक युवक ने उसे पकड़ा और जान से मारने की धमकी दी।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सुल्तानपुर जनपद के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान 17 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जयमाल के बाद बाथरूम जाने पर एक युवक ने उसे पकड़ा और जान से मारने की धमकी दी। युवती की बुआ की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उनकी भतीजी राधिका (काल्पनिक नाम) अम्बेडकरनगर से शादी में आई थी। 23-24 नवंबर की रात करीब 1 बजे जब राधिका स्टेज के पीछे बाथरूम गई, तभी शुभम सिंह (वर्तमान पता गुरुग्राम) ने उसे पीछे से पकड़ लिया और अपने साथ चलने को कहा।

राधिका के चिल्लाने पर शुभम ने उसका मुंह दबाकर धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे उठवाकर मार देगा और पढ़ाई भी नहीं करने देगा। तभी गाड़ी की लाइट पड़ने पर वह भाग निकला।

10 दिसंबर को बुआ के पूछने पर राधिका ने घटना बताई। मोतिगरपुर थाना प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि शुभम सिंह के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24