मेरठ
मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु कल्गीधर में चोरी की घटना सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु कल्गीधर में चोरी की घटना सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। चोरों ने गुरुद्वारे के दानपात्र को निशाना बनाया और 15,000 से 20,000 रुपये नकद तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
फाजलपुर निवासी सरदार बलवंत सिंह ने पुलिस को बताया कि 11 दिसंबर 2025 को सुबह जब वे गुरुद्वारे पहुँचे, तो ताला टूटा हुआ मिला। अंदर देखने पर पता चला कि न केवल चोरी हुई है, बल्कि श्री गुरु साहिब जी की बेअदबी भी की गई है।
चोर दानपात्र की नकदी के अलावा, श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने रखे 300 रुपये, एक कंबल, एक दरी और रुमाले जैसे अन्य सामान भी चुरा ले गए।
सूचना मिलते ही पुलिस 112 नंबर पर मौके पर पहुँची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने बलवंत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और अब चोरों को पकड़ने के लिए गहन जांच शुरू कर दी है।
हाथरस: युवती से छेड़छाड़ मामले में पुलिस का एक्शन, दो मनचले गिरफ्तार, तख्ती पर मांगी माफीhttps://t.co/naQ8Z46Hur
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 12, 2025























