हाथरस: युवती से छेड़छाड़ मामले में पुलिस का एक्शन, दो मनचले गिरफ्तार, तख्ती पर मांगी माफी

हाथरस

हाथरस जनपद के पुलिस ने सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद पश्चिमी में एक युवती से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मनचलों को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


हाथरस जनपद के पुलिस ने सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद पश्चिमी में एक युवती से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मनचलों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी युवती से छेड़छाड़ कर लगातार उसे परेशान कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने दोनों आरोपियों से तख्ती पर लिखकर माफी मंगवाई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सिकंदराराऊ पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक तीसरा आरोपी भी शामिल है, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

हाथरस पुलिस का कहना है कि महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई मनचलों के खिलाफ एक सख्त संदेश देने के उद्देश्य से की गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

 

Voice Of News 24