सिद्धार्थनगर :IAS संतोष वर्मा की टिप्पणी पर बवाल: सिद्धार्थनगर में सवर्ण आर्मी का जोरदार प्रदर्शन, बर्खास्तगी की मांग

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में IAS अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा कथित तौर पर ब्राह्मण समाज की लड़कियों पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर आज सोमवार को सवर्ण आर्मी ने जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में IAS अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा कथित तौर पर ब्राह्मण समाज की लड़कियों पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर आज सोमवार को सवर्ण आर्मी ने जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। सवर्ण आर्मी सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार दुबे के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने “संतोष वर्मा मुर्दाबाद” के नारे लगाए और अधिकारी के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन: प्रदर्शन के बाद, सवर्ण आर्मी ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

मुख्य मांगें

IAS संतोष वर्मा को अभद्र टिप्पणी के आरोप में तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त किया जाए।

उनकी चल-अचल संपत्तियों की गहन जांच कराई जाए।

संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

सामाजिक मांगें भी शामिल: ज्ञापन में संगठन ने व्यापक सामाजिक मांगें भी रखी हैं, जिनमें जातिगत आरक्षण को समाप्त कर आर्थिक आधार पर लागू करने, सवर्ण आयोग के गठन की मांग, और SC/ST एक्ट में संशोधन कर नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत को लागू करने की अपील प्रमुख है।

सवर्ण आर्मी का कहना है कि IAS अधिकारी की टिप्पणी ने सामाजिक एकता पर संकट उत्पन्न किया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.