दीवार विवाद बना खूनी संघर्ष हरदोई में दो पक्षों में जमकर मारपीट, युवक गंभीर घायल

हरदोई

हरदोई जनपद के टड़ियावां थाना क्षेत्र में दीवार निर्माण को लेकर चल रहा पुराना विवाद आज खूनी संघर्ष में बदल गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हरदोई जनपद के टड़ियावां थाना क्षेत्र में दीवार निर्माण को लेकर चल रहा पुराना विवाद आज खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, धीरज पक्ष और भीखू लाल पक्ष के बीच लंबे समय से दीवार को लेकर विवाद चल रहा था। आज यह विवाद इतना बढ़ गया कि धीरज पक्ष के दर्जनों लोगों ने भीखू लाल पक्ष के एक युवक को जमकर पीटा। मारपीट में भीखू लाल पक्ष का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मामला शांत कराया। घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। टड़ियावां पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर ली हैं और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.