हमीरपुर युवती संग ‘रंगरलियां’ मनाते युवक पकड़ा गया, बीच सड़क पर जमकर धुनाई

हमीरपुर

हमीरपुर जनपद के मौदहा कोतवाली इलाके में आज उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक युवक को युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


हमीरपुर जनपद के मौदहा कोतवाली इलाके में आज उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक युवक को युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने युवक को बीच सड़क पर पकड़कर जमकर मारपीट की।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शिकायतकर्ता पक्ष ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि यह मामला प्रेम-प्रसंग या अनैतिक संबंधों से जुड़ा है। मौदहा कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.