अवैध गर्भपात से युवती की मौत निचलौल में क्लीनिक से बाहर फेंका गया शव, डॉक्टर फरार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के यादव चौराहा स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक में अवैध गर्भपात के दौरान एक 21 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के यादव चौराहा स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक में अवैध गर्भपात के दौरान एक 21 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान गरिमा (पुत्री नंदलाल, निवासी मंगल छपरा, कोठीभार) के रूप में हुई है, जो अविवाहित और गर्भवती थी।

पुलिस को सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे राहगीरों से सड़क किनारे एक लड़की के घायल पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुँची पुलिस ने पाया कि गरिमा को उसका प्रेमी श्याम कुमार (निवासी खेसरारी भरपटिया) रविवार शाम को बच्चा गिरवाने के लिए गुप्ता क्लीनिक लाया था।

गर्भपात के दौरान गरिमा की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर उसे बाहर निकालकर क्लीनिक बंद कर फरार हो गया। पुलिस ने गरिमा को तत्काल सरकारी अस्पताल निचलौल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार डॉक्टर व प्रेमी की तलाश जारी है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.